दिल्ली पुलिस का सम्मान है वो
किरण सेठी जो एक नाम है वो
दुःखियों के दुख को अपनाती है
बस ख़ुशियाँ बिखेरती जाती है।
जोड़ कर रखती है सबको वर्दी की सच्चाई में,
नाम लिखाया है देखो हिम्मत की ऊँचाई में।
ख़ुद की अलग पहचान रही , अपनी ख़ुशियों से सदा अनजान रही ,
ये दुनियाँ वाले क्या जाने , क़ितनों की वो जान रही।
आँखें बनी किसी तो किसी की आवाज़ बन कर आती है ,
किरण सेठी नाम है वो , जो ख़ुशियाँ बिखेरे जाती है।
माँ का रूप जो देखा था वो हिम्मत की तलवार बना ,
कोई और ना जूझे उस दुःख से ये बल ही उनका हथियार बना ।
नारी शक्ति के रूप में वो बन देवी पूजी जाती है ,
किरण सेठी नाम है वो , जो ख़ुशियाँ बिखेरे जाती है।
रहे गर्व से मस्तक सदा उठा , दिलो में लौं ये जगाती है
बिना भय -द्वेष -भाव के देखो अपनी हर फ़र्ज़ निभाती है
किरण सेठी नाम है वो , जो ख़ुशियाँ बिखेरे जाती है।
कलम से-
हवलदार संदीप चौधरी