एक दरियादिल, हंस मुख और मिलनसार जानी पहचानी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर किरण सेठी अपने कामों के लिए पूरी दुनिया में पहचानी जाती हैं किरण सेठी ने अपनी ड्यूटी के दौरान ऐसे कई सामाजिक कार्य किए जिससे दिल्ली पुलिस का मान सम्मान बड़ा सब इंस्पेक्टर किरण सेठी अपनी ड्यूटी में कई मुकदमों की तफ्तीश करती हैं जिसमें महिलाओं और बच्चों संबंधित यौन शोषण संबंधित मुकदमे भी हैं और इन मुकदमों में कई मुलजिम को ता उम्र और लंबी सजा न्यायालय द्वारा सुनाई जा चुकी है। और इस रिकॉर्ड को देखकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर जी ने किरण सेठी को अभ्य अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के द्वारा स्कूल कॉलेज, इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल , होटल ऐसी कई जगहों में जाकर आत्मरक्षा के गुर और साइबर क्राइम से होने वाले अपराधों की रोकथाम के बारे में ट्रेनिंग देती हैं। किरण सेठी ड्यूटी के साथ-साथ किरण अब तक करीब 9 लाख से ऊपर लड़कियों, घरेलू और कामकाजी महिलाओं , बच्चों, सीनियर सिटीजन, नेत्रहीनों मुक बधिर और मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं। किरण सेठी का नाम अपने गुरु शिव कुमार कोहली के साथ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है । किरण सेठी को “आई वुमन ग्लोबल अवार्ड ” से पुणे में उनके कामों के लिए सम्मानित किया जा चुका है ।किरण सेठी दिल्ली पुलिस की पहली महिला सेल्फ डिफेंस इंस्ट्रक्टर हैं जिसने पुरुष पुलिसकर्मियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर यह साबित कर दिया की महिला किसी भी फील्ड में जाए वहां पर कामयाबी हासिल करती है महिला को कमजोर ना समझा जाए मुसीबत आने पर वह अपनी और दूसरों की भी रक्षा करती है इसका एक बहुत ही सही और बड़ा उदाहरण है जब एक नेत्रहीन लड़की को सरेआम भरी सड़क से कुछ गुंडे उठा कर ले जा रहे थे तो उस भीड़ में कोई भी उस नेत्रहीन लड़की की मदद करने कोई नहीं बढ़ रहा था समाज अधिकारों की कल्पना करता है मगर मुसीबत आने पर कभी आगे नहीं बढ़ता मगर बिना समय गवाएं जब किरण सेठी ने देखा की नेत्रहीन लड़की के साथ कोई बड़ी अनहोनी ना हो जाए उससे पहले उस लड़की को गुंडों से बचाकर गुंडों को पुलिस के हवाले किया जिसके लिए किरण सेठी को उसके उच्च अधिकारियों ने सम्मानित किया और मीडिया ने नाम दिया लेडी सिंघम का अपने इसने नाम के साथ किरण सेठी ने हमेशा एक जुनून बनाए रखा जब भी कभी उसको लगा कि समाज में असामाजिक तत्व लोगों को परेशान कर रहे हैं या छीना झपटी कर रहे हैं तो किरण ने मौका पर ऐसे कई गुंडों को पकड़कर सलाखों के पीछे किया। जब नार्थ ईस्ट की लड़कियों को दिल्ली पुलिस में भर्ती करके उनको कमांडो कोर्स कराया गया जोकि भारत की पहली महिला कमांडो बनी उनको किरण सेठी ने योग और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी इन महिला कमांडो को स्वात टीम से जाना जाता है । किरण को जब चौकी इंचार्ज रेड लाइट एरिया जीबी रोड कमला मार्केट में लगाया गया तो एक ऐसा काम जो आज तक कभी नहीं हुआ वह कर दिखाया सेक्स वर्कर्स की आजीविका को चेंज करने के लिए उन्हें कई वोकेशनल कोर्सेज जैसे पेपर बैग बनाना डिजाइनर दिए बनाना मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कराना सिलाई कढ़ाई कराना बच्चों के लिए कंप्यूटर कोर्स कराना पढ़ाई लिखाई करवाना उसी पुलिस चौकी में शुरू कर दिये। और इस तरह के कार्य को देखते हुए वहां की सेक्स वर्कर्स ने किरण सेठी से गुहार की कि हम अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं जो किरण ने वहां के बच्चों के लिए शिक्षा मुहैया कराई और उनके बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और दिल्ली पुलिस के माध्यम से स्कूलों में भेजा और ऐसी कई महिलाएं जो सेक्स वर्कर का काम ना करें उनकी काउंसलिंग करके उनको रेड लाइट एरिया से बाहर निकाल कर नौकरियों पर लगाया ताकि वह वापस समाज के साथ जुड़ सकें और सम्मानित जिंदगी जी सकें। किरण को दिल्ली महिला आयोग द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। किरण सेठी जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट सेकंड डेन है और ताइक्वांडो में NIS, SPORT AUTHORITY OF INDIA ट्रेनिंग लेकर सर्टिफिकेट कोर्स कर चुकी हैं। किरण इंटरनेशनल प्लेयर है और किक बॉक्सिंग में जर्मनी देश में सिल्वर मेडल लेकर भारत का नाम ऊंचा कर चुकी हैं। किरण ने योगा और मेडिटेशन में मास्टर डिग्री ली है वह सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के साथ-साथ योग की भी शिक्षा देती हैं और अपनी दिल्ली पुलिस में पुलिसकर्मियों को योग सिखाती हैं ताकि तनाव रहित ड्यूटी करके वह समाज के लोगों को सुरक्षित कर सके। किरण ने अपनी पढ़ाई में मास्टर डिप्लोमा ह्यूमन राइट्स में मास्टर डिप्लोमा हिंदी जर्नलिज्म में और ऑल इंडिया रेडियो का ब्रॉडकास्टिंग एंड ऑडियो में MA किया है। इसके अलावा किरण सेठी ने मास्टर सोशल वर्क इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण है। शिक्षा देना और शिक्षा प्राप्त करना इसकी कोई उम्र नहीं होती किरण सेठी आज भी शिक्षा ले रही हैं और LAW की स्टूडेंट है। किरण सेठी ने दुनिया के जाने माने मोरारजी देसाई नेशनल योग इंस्टीट्यूट से कई कोर्स और वर्कशॉप की है किरण सेठी ने योग में प्रोटोकॉल और वैलनेस और योग थेरेपी इंस्ट्रक्टर की शिक्षा प्राप्त की है। किरण सेठी ने भारत के युवा मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पिछड़ी जनजातियों से आए बच्चों को मोटिवेशनल और आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें मजबूत किया। किरण सेठी को उनके कामों के लिए भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह भारत के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री जीएस रेडी भारत के पार्लियामेंट की मेंबर श्रीमती किरण खेर पंजाब के गवर्नर श्री बीएस बदनोर और और कई पुलिस कमिश्नर और उच्च अधिकारियों ने किरण को उसके कामों के लिए सम्मानित किया है किरण के ऊपर दिल्ली पुलिस का पॉडकास्ट किस्सा खाकी का बन चुका है। किरण डे दिल्ली के अलावा भारत के कई राज्यों में जाकर गांव देहात के एरिया में पिछड़ी जातियों के बच्चों को स्लम एरिया के बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए ताकि मुसीबत आने पर हर वह लड़की जिसे लोग कमजोर समझते हैं वह अपनी रक्षा खुद कर सके। तिहाड़ जेल में निर्मल छाया में रहने वाली महिलाएं ,बच्चियां किलकारी या प्रयास संस्था में रहने वाले छोटे बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा कई कार्यक्रमों में समाज सेवा करके किरण सेठी दिल्ली पुलिस का नाम ऊंचा कर रही है । किरण सेठी ने जस्टिस जूनाइल बोर्ड द्वारा बच्चों के सुधार गृह में रहने वाले बच्चों को शारीरिक और योग अभ्यास कराएं ताकि इस दौरान जब उनको सुधारा जा रहा है तो वह किसी तनाव में ना आए । किरण सेठी ने देश की जानी मानी एनजीओ स्माइल फाउंडेशन के लिए भी दिल्ली पुलिस के द्वारा देश के कई राज्यों से आई उन बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जो अपने आप को असहाय और कमजोर मानती थी। भारतीय वायु सेना की वह संस्था उम्मीद जिसको भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की महिलाएं संभालती हैं उनके द्वारा किरण सेठी ने मानसिक और शारीरिक कमजोर बच्चों को योग और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी । किरण ने भारतीय सेना में कार्यरत कर्मियों के बच्चों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी ताकि जब उनके परिवार के सदस्य सरहद पर देश की पहरेदारी कर रहे हो रक्षा कर रहे हो तब उनके परिवार वाले मजबूती से समाज के अंदर रहने वाले असामाजिक तत्वों से मुसीबत आने पर अपनी रक्षा कर सकें किरण ने एयर फोर्स आर्मी के अलावा दिल्ली पुलिस फैमिली वेलफेयर की तरफ से पुलिसकर्मियों के परिवारजनों महिलाओं और बच्चों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग योगा की ट्रेनिंग और एरोबिक्स की ट्रेनिंग देकर उनको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया है। किरण सेठी को उसके कामों के लिए इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि दी और दुनिया का जाना माना एक ऐसा अवॉर्ड्स “भारत शिरोमणी अवॉर्ड” यह अवार्ड दुनिया के कई महान हस्तियों को मिल चुका है जैसे सुनील गावस्कर , कपिल देव, आशा भोंसले, पीटी उषा, मदर टेरेसा और कई गणमान्य हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और उस भारत शिरोमणि आवार्ड से किरण सेठी को भी सम्मानित किया गया। किरण सेठी द्वारा कई लेख भारत की प्रसिद्ध मैगजीन और न्यूज़पेपर में छपते हैं जैसे महिलाओं की जानी-मानी मैगजीन वनीता , खुखराइन वर्ल्ड बगैरा। किरण सेठी को दिल्ली पुलिस का सबसे सम्माननीय असाधारण पुरस्कार भी मिल चुका है। किरण को रक्षक और तरंगनी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। किरण सेठी के कई कार्यक्रम दिल्ली दूरदर्शन , ऑल इंडिया रेडियो और अन्य रेडियो चैनल में आते रहते हैं। किरण सेठी के कामों की चर्चा आए दिन समाचार पत्रों में छपती रहती है। हिंदुस्तान टाइम हो या कोई भी समाचार पत्रों का यूट्यूब चैनल हो किरण सेठी के इंटरव्यू के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जाता है इसके अलावा दुनिया भर में देखे सुने जाने वाला जोश टॉक के जरिए लाखों लोगों ने किरण सेठी को जाना ।क्ष करो ना कॉल में किरण सेठी ने हजारों लोगों को राशन दवाइयां जरूरत के सामान खाने का सामान गैस सिलेंडर सब्जियां फ्रूट इत्यादि दिल्ली पुलिस और समाज की मदद से बांटे और यही नहीं बल्कि जानवरों पक्षियों को भी दाना पानी दीया । किरण सेठी आज भी कई जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरत के सामान वा शिक्षा देने का साधन उपलब्ध करवा रही हैं। किरण ने कई जगह मेडिकल कैंप लगाती जैसे सेक्स वर्कर्स के लिए स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों और महिलाओं के लिए। और कई बार पुलिसकर्मियों और समाज में रहने वाले लोगों के लिए मनोरंजन दायक प्रोग्राम कराती हैं ताकि जीवन में कुछ पल खुशी और तनाव रहित बीते और हुनरमंद कलाकारों को और लोगों को मंच मिले। उनका लक्ष्य है जीवन का हर पल किसी के काम आ सके यही सोच लेकर हमेशा सेवा भाव से काम कर रही हैं